Dehradun NewsHighlight

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने किया आरोपी एजेंट को गिरफ्तार

पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है. आरोपी ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज, अपॉइंटमेंट लेटर मेल के जरिए भेजकर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की थी.

विदेश भेजने के नाम पर की थी लाखों की ठगी

मामले को लेकर गुरदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी डोईवाला ने 15 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी. तहरीर में गुरदीप ने बताया कि रेनी इमिग्रेशन कंपनी के मालिक आनंद गुप्ता (39) पुत्र स्वर्गीय हरिओम गुप्ता निवासी पितांबरपुर बड़ोंवाला और उसकी पत्नी तानिया गुप्ता ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 24 लाख रूपए समेत सभी डॉक्यूमेंट ले लिए.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

गुरदीप ने बताया कि आनंद ने उन्हें स्किल्ड वर्कर के रूप में ब्रिटेन में नौकरी लगाने का फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा था. शक होने पर जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और धमकी देकर अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया. पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी आनंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें