Big NewsNainital News

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ देवभूमि का लाल, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

देवभूमि उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जिसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ देवभूमि का लाल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शहीद जवान की पहचान दीपक पाण्डेय के रूप में हुई है। दीपक के शहीद होने से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि शहीद जवान दीपक नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर के रहने वाले हैं।

जवान की शहादत से क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

बेटे के शहीद होने की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं जवान की शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि शहीद दीपक पाण्डेय नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के मल्ला गहना सुपाकोट के निवासी थे।

जो कि साल 2017 में भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की बंगाल इंजीनियरिंग में भर्ती हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक दीपक रविवार को जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान दीपक शहीद हो गए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें