Businesshighlight

Gold Price Today: सोने के दामों में गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू हो चुकी है। अब सबकी नजरें 6 अगस्त पर टिकी हैं। इस आखिरी बैठक के बाद रेपो रेट को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। पिछली बार जब कमिटी बैठी थी तब उम्मीद से ज्यादा पूरे 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती हुई थी। रेपो रेट 6% से घटकर 5.5% पर आ गया था।

इसी बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज(Kya hai sone ka bhav) की जा रही है। अगर आप इस वक्त गोल्ड में निवेश की सोच रहे हैं तो उससे पहले जानिए आपके शहर में सोने का भाव क्या चल रहा है।

gold-price-today-gold-silver-rate-price-fall

कहां कितना महंगा या सस्ता है सोना? Gold Price Today

मुंबई में आज 24 कैरेट सोना ₹1,01,340 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹92,890 प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,01,490 प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोना ₹93,040 में मिल रहा है। अहमदाबाद और पटना में भी 24 कैरेट सोना ₹1,01,390 पर और 22 कैरेट ₹92,940 पर मिल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी यही कीमतें चल रही हैं।

चांदी का भाव Silver Rate Today

वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है और ये अब ₹1,12,900 प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है।

सोने का भाव आखिर तय कैसे होता है?

हर दिन सोने और चांदी की कीमतें कई चीज़ों पर निर्भर करती हैं। जैसे—

  • डॉलर और रुपए का एक्सचेंज रेट
  • इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की चाल
  • सरकार द्वारा तय किए गए टैक्स और कस्टम ड्यूटी
  • कभी-कभी ग्लोबल इकोनॉमिक टेंशन भी कीमतों को प्रभावित करता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button