Nainital NewsBig News

सड़क हादसों को लेकर कुमाऊं कमिश्नर सख्त, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश

कुमाऊं मंडल में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर अब कमिश्नर दीपक रावत बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। कुमाऊं कमिश्नर ने सभी छह जिलाधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

सड़क हादसों को लेकर कुमाऊं कमिश्नर सख्त

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत में सभी छह जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र में डेंजर पॉइंट चिन्हित करने के साथ ही सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए है। बता दें पिछले दिनों पहले हुए हादसों की भी मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है।

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि फॉल्टी डिजाइन और ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री के भी साफ निर्देश है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें