Nainital NewsBig News

कुमाऊं कमिश्नर ने दिया ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों को आश्वासन, हड़ताल खत्म

हल्द्वानी में पिछले दो दिनों से हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की। कुमाऊं कमिश्नर के आश्वासन के बाद सभी कारोबारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है।

कुमाऊं कमिश्नर ने दिया ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों को आश्वासन

ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों ने गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीआईजी योगेंद्र रावत से अपनी समस्याओं को लेकर वार्ता की। दीपक रावत ने ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की कई मांगों पर सहमति दे दी है।

कुमाऊं कमिश्नर ने कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा कर उनका समाधान निकालने की बात कही। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।

ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

दरअसल ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की हड़ताल की वजह से कुमाऊं मंडल में खाद्यान्न और सब्जी संकट गहरा गया था। ट्रांसपोर्ट कारोबारी पुलिस पर उत्पीड़न किए जाने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पुलिस और आरटीओ के समक्ष वार्ता कर हड़ताल को खत्म करवाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें