Sportshighlight

रिंग पहनाई और फिर लगाया गले… क्रिकेटर Kuldeep Yadav ने की सगाई, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

Kuldeep Yadav Got Engaged Photos: टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज़ कुलदीप यादव अब ज़िंदगी की एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने लखनऊ में अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई कर ली है। ये मौका बेहद खास और निजी रहा। लेकिन जैसे ही तस्वीरें सामने आईं सोशल मीडिया पर हर तरफ इसी कपल की चर्चा होने लगी।

kuldeep yadav

कुलदीप यादव ने की सगाई Kuldeep Yadav Got Engaged Photos

बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से जुड़े हैं। दोनों की बॉन्डिंग सालों पुरानी है। अब उसी रिश्ते को उन्होंने नाम दे दिया है।

kuldeep yadav

सगाई का फंक्शन लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुआ। जहां बहुत करीबी लोग ही मौजूद थे। खास बात ये रही कि समाजवादी पार्टी की सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज भी इस मौके पर नजर आईं।

रिंग पहनाई और फिर लगाया गले

कुलदीप और वंशिका की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी। कुलदीप ने ऑफ वाइट कलर का ट्रेडिशनल सूट पहना था। वहीं ऑरेंज लहंगे में वंशिका किसी हिरोइन से कम नहीं लग रही थीं।

kuldeep yadav

सगाई के बाद का सबसे भावुक पल वो था जब कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को गले लगे। इस खूबसूरत लम्हे को रिंकू सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। जो कि अब वायरल हो रहा है।

kuldeep yadav

आईपीएल के बाद और इंग्लैंड दौरे से पहले कुलदीप ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत में पहला कदम रखा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button