Trendinghighlight

चोरी करने घर में घुसा चोर!, एग्जॉस्ट फैन के छेद में जा फंसा, Video Viral

राजस्थान के कोटा का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें चोरी करने आया चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन के लिए बने छेद से घर के अंदर आने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वो उसी छेद में अटक गया। इसी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला।

चोरी करने घर में घुसा चोर! Video Viral

दरअसल ये घटना कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। यहां 3 जनवरी को घर के मालिक सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर पर चोरी करने की सोची। लेकिन उनका ये दाव उनपर ही उलटा पड़ गया। दोनों चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन के छेद से अंदर घुसने की फिराक में थे। हालांकि एक चोर उसी छेद में फंस गया।

एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसा चोर

जब अगले दिन सुभाष अपने घर वापस लौटे तो किचन की खिड़की में उन्होंने देखा की इंसान लटका हुआ है। जिसे देखकर वो चौंक गए। उन्होंने फौरन शोर मचाया जिससे स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। भीड़ को देख चोर का साथा मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जहां पर पुलिस ने चोर को बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद चोर को छेद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने अब चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस कार से चोर चोरी करने आए थे। उसपर पुलिस का स्टीकर लगाया हुआ था। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button