Nationalhighlight

फिरौती, गंदी वीडियो और हॉकी स्टिक…, इस तरह हुआ कोलकाता गैंग रेप का खुलासा

Kolkata Gang Rape News: आरजीकल रेप कांड के बाद अब एक बार फिर कोलकाता में एक लॉ कॉलेज में कानून की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सुर्खियों में है। इस केस में अब तक चार आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की एक मामूली सी बात को लेकर आरोपियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। जिसके चलते अब शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा के मुद्दों पर नए सिरे से बहस छिड़ गई है। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

पहले जानिए पूरा मामला आखिर है क्या? Kolkata Gang Rape

कोलकाता गैंग रेप मामला उस वक्त का है जब पीडित छात्रा कॉलेज परीक्षा फॉर्म भरने आई थी। छात्रा के मुताबिक 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे छात्रा कॉलेज पहुंची थी। वो यूनियन रूम में बैठी थी तभी आरोपी मनोजित मिश्रा वहां आया। उसने कॉलेज का मुख्य गेट बंद करवाया और छात्रा को जबरन गार्ड रूम में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। आरोपी मनोजित ने छात्रा के सिर पर हॉकी स्टिक से हमला भी किया।

हॉकी स्टिक भी बना सबूत

फिलहाल पुलिस ने उस हॉकी स्टिक के सबूत के तौर पर संभाल कर रखा है। छात्रा का कहना है कि मनोजित ने पहले उससे शादी करने की बात कही थी। लेकिन जब उसने इनकार किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। पहले यूनियन रूम में जोर-जबरदस्ती की। फिर गार्ड रूम में ले जाकर दरिंदगी की हद पार कर दी। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसने आरोपियों से छोड़ देने की गुज़ारिश की, उनके पैर भी पकड़े, लेकिन उन्होंने एक न सुनी।

शर्मनाक वारदात का वीडियो भी बनाया

इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोग हैं। जिनमें दो मौजूदा स्टूडेंट 19 साल का जैब अहमद और 20 साल का प्रमित मुखर्जी और सेक्यूरेटी गार्ड भी शामिल था। पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए आरोपियों ने इस पूरे रेप की विडियो रिकॉर्डिंग भी की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद कबूला है कि गैंगरेप का वीडियो भी बनाया गया। साथ ही पीड़िता की तस्वीरें भी ली गईं। इस मामले में अब ये वीडियो ही सबसे बड़ा सबूत बना है।

मुख्य आरोपी को शिकायतों के बावजूद दी गई कॉलेज में नौकरी

मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा उर्फ मंगो एक आदतन अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उस पर पहले से ही चाकूबाजी, यौन उत्पीड़न और जबरन वसूली जैसे पांच मामले दर्ज हैं। कॉलेज में उसके खिलाफ पहले भी कई लड़कियों ने शिकायत की थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हैरानी की बात तो ये है कि शिकायतों के बावजूद उसे कॉलेज में अस्थायी नौकरी तक दे दी गई थी।

कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

बता दें कि एक साल पहले आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में भी रेप और हत्या की घटना हुई थी। अब एक और शिक्षण संस्था में ये वारदात होना कोलकाता में कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button