देहरादून- सदन से लेकर सड़क तक एक लंबे अर्से से तराई बीज विकास निगम की माली हालत का मामला गूंजता रहा है। आए दिन तराई बीज विकास निगम के प्रबंधन पर सवाल उठे और आरोप लगाए गए कि, निगम की माली हालत घपलों की वजह से खराब हुई है।
आज सदन में एक बार फिर तराई बीज विकास निगम का मसला उठा जिस पर सूबे के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने घपले-घोटाले के आरोप को सिरे से खारिज किया। कैबिनेट मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि तराई बीज विकास निगम की हालत पतली इसलिए हुई है कि निगम के ग्राहक अब कम हो गए हैं।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अब हर राज्य मे बीज विकास निगम हैं इसलिए निगम के उत्पादन के खरीददार कम हो गए हैं। घोटाले के आरोप बेबुनियाद हैं।