हल्द्वानी : हल्द्वानी-काठगोदाम महानगर के प्रस्तावित सीमा विस्तार को हरी झंडी मिलने के बाद 52 गांवों के 125791 लोग शहरी हो जाएंगे। इसके साथ ही शहर की सीमा भी 14.16 वर्गमीटर से बढ़कर चार गुना से भी ज्यादा 58.864 वर्गमीटर हो जाएगी। इस विस्तार के साथ ही महानगर के सीमावर्ती गांवों के विकास के द्वार भी खुल जाएंगे।
वर्ष 2011 में हल्द्वानी को नगर निगम घोषित करने के बाद ही शहर विस्तार की कवायद शुरू हो गई थी। मौजूदा समय में महानगर के 26 वार्डो की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के तहत 1,71,000 है। नगर निगम ने शहरी विस्तार के लिए पहले 56 गांवों का प्रस्ताव शासन में भेजा था, लेकिन पांच मार्च 2014 को केवल चार गांव दमुवाढूंगा बंदोबस्ती, दमुवाढूंगा खाम, हरिपुर शील, हरिपुर नायक को ही शामिल किया गया था। जबकि शहरी सीमा में शामिल होने से वंचित रह गए 52 गांवों का प्रस्ताव कई बार नगर निगम की तरफ से शासन को भेजा जा चुका था, लेकिन वह शासन में लंबित रहे।
सत्ता परिवर्तन के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने एक बार फिर से सीमा विस्तार के लिए नए सिरे से प्रस्ताव निकायों से मांगा था। जिसके लिए जुलाई 2017 में एक बार फिर से सीमा विस्तार से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। लंबे इंतजार के बाद कैबिनेट ने प्रदेश के अन्य कई निकायों के साथ हल्द्वानी महानगर की सीमा विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 52 गांवों में रहने वाली 125791 की आबादी शहरी क्षेत्र में शामिल हो जाएगी।
निगम की बढ़ेगी आय
नगर निगम के सबसे बड़े स्रोत हाउस टैक्स के मद में 22 हजार मकानों से हर वर्ष करीब पौने दो करोड़ आ रहा है। जबकि सीमा विस्तार के बाद मकानों की तादाद में करीब तीन गुना बढ़ोत्तरी होगी तो गृहकर की धनराशि भी बढ़ेगी। इसके अलावा तहबाजारी, ठेला-रिक्शा लाइसेंस, स्वच्छता कर के तौर पर भी निगम की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। इससे जहां जनसुविधाएं बढ़ेंगी तो निगम का आर्थिक ढांचा भी मजबूत होगा।
शहरी सीमा में ये गांव होंगे शामिल
क्रम संख्या गांव आबादी
1-हीरागढ़ दलीप सिंह 697 2- ब्यूराखाम, ब्यूरा बंदोबस्ती 2992
3-कोर्ता 41 4- बमोरी तल्ली 3751
5-बमोरी तल्ली बंदोबस्ती 6896 6- बमोरी तल्ली खाम 2201
7- बिठोरिया नंबर-एक 12559 8-बिठोरिया नंबर-दो 761
9-लोहरियासाल मल्ला 3336 10-लोहरियासाल तल्ला 4044
11-चीनपुर 962 12-हरीनगर 2820
13-कुसुमखेड़ा 7620 14-मुखानी 22466
15-छड़ायल नायक 1067 16-छड़ायल सुयाल 1652
17-छड़ायल नयाबाद 1833 18-जयदेवपुर 734
19-हरिपुर नायक 1998 20-देवलचौड़ खाम 1664
21-जीतपुर नेगी 637 22-मानपुर पश्चिम 3134
23-मानपुर पूर्व 316 24-मानपुर उत्तर 1568
25-हरिपुर सूखा 857 26-हल्द्वानी तल्ली 8161
27-गौजाजाली उत्तर 6145 28-गौजाजाली बिचली 2208
29-भगवानपुर जयसिंह 1368 30-हिम्मपुर मल्ला 2425
31-भगवानपुर बिचला 609 32-भगवानपुर तल्ला 266
33-हिम्मतपुर तल्ला 1362 34-कमलुवागांजा गौड़ 470
35-कमलुवागांजा नरसिंह मल्ला72 36-कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला 846
37-प्रेमपुर लोसज्ञानी 1182 38-जौलासाल उर्फ करायल 717
39-करायल चतुर सिंह 794 40-देवलचौड़ बंदोबस्ती 1082
41-बेडा पोखरा 760 42-धौलाखेड़ा 2083
43-अर्जुनपुर 588 44-हरिपुर पूर्णानंद 2267
45-हरिपुर तुलाराम 1053 46-गौजाजाली दक्षिण 379
47-खेड़ा 580 48-नवाड़खेड़ा 1398
49-देवला मल्ला 804 50-देवल तल्ला 1004
51-देवला तल्ला पजाया 560 52-कुंवरपुर 699
कुल 125791