Big NewsDehradun News

खनन माफिया के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लगाया 90 लाख का जुर्माना, वाहन सीज

देहरादून : अवैध खनन के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने सभी उपजिलाधिकारियों/तहसीलदारों को अपने क्षेत्रों में अवैध खनन पर अकुंश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा दिए गये निर्देशों में आज गुरूवार उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में परगना पछुवादून के धमपुर कलां, रायपुर कलां स्थिति आशीर्वाद स्क्रीनिंग प्लांट, सहारा इंडसअटीज और आर्य टेक लाइफ सन्स रामपुर कलां क्षेत्रों के स्क्रीनिंग प्लांट एवं भण्डारण क्षेत्रों का छापेमारी के दौरान आशीर्वाद स्क्रीनिंग प्लांट में जिला खान अधिकारी और पुलिस बल के साथ आकस्मिक छापेमारी कर खनन पटटाधारकों/अभिकर्ताओं को अवैध खनन पर अकुंश लगाने के निर्देश दिए।

खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में 4 प्लांटों क्रमशः लक्ष्मी स्क्रीनिंग प्लांट, आशीर्वाद इंड्रस्टीज प्लांट, सांई स्क्रीनिंग प्लांट, पदमश्री स्क्रीनिंग प्लांट बन्द करने के निर्देश संयुक्त टीम की आख्या पर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए।

भण्डारण क्षमता के अनुरूप खनन सामग्री न पाये जाने पर आशीर्वाद स्कीनिंग प्लांट पर 72 लाख रूपये, सहारा इंड्रस्टीज पर 10 लाख रूपये इसके अलावा आर्य टेक पर 8 लाख रूपये का अर्थदण्ड के साथ ही एक ट्रैक्टर ट्राॅली थौर बिना रवन्ने के खनन ले जाते वाहन को सीज करने की कार्यवाही संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें