RudraprayagBig News

Kedarnath Yatra ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 16 लाख 52 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बारिश और बर्फबारी के बावजूद यात्रियों में भारी उत्साह बना हुआ है। Kedarnath Yatra ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को 16 लाख 52 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए, जबकि अभी धाम के कपाट बंद होने में 14 दिन का समय बचा है। साल 2024 में पूरे यात्राकाल में 16 लाख 52 हजार 76 यात्री केदार दर्शन के लिए पहुंचे थे।

केदारनाथ धाम में 5614 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आज केदारनाथ धाम में 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 23 अक्टूबर को भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे। अभी यात्रा 15 दिन और चलेगी। इस प्रकार यहां यात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी अब यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

2025 में कब खुले थे चारों धाम के कपाट

बता दें कि इस साल 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए थे।

मानसून सीजन में प्रभावित हुई चारधाम यात्रा

मानसून सीजन में अतिवृष्टि, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के चलते चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है। गंगोत्री धाम का महत्वपूर्ण पड़ाव धराली बुरी तरह तबाह हो गया। मार्ग बुरी तरह तहस-नहस हो जाने से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को रोकना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा स्थगित: मौसम बना बाधा, सरकार ने जारी की चेतावनी

बारिश थमने पर भी यहां यात्रा को बहाल किया गया। दोनों धामों की यात्रा भी सुरक्षा इंतजामों के साथ शुरू हो गई। प्रशासन की ओर से यात्रियों को अभी भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। यात्रियों को बार-बार आगाह किया जा रहा है कि मौसम खराब होने पर यात्रा करने से बचें।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button