UttarakhandBig News

चारधाम यात्रा स्थगित: मौसम बना बाधा, सरकार ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सरकार ने चारधाम समेत हेमकुंड साहिब की यात्रा को स्थगित कर दिया है। बता दें सरकार ने ये फैसला ख़राब मौसम के चलते लिया है।

चारधाम यात्रा स्थगित

सरकार ने पांच सितंबर तक के लिए चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब की यात्रा को स्थगित कर दिया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट! केदारनाथ यात्रा स्थगित, जानें कब कर पाएंगे श्रद्धालु दर्शन

यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करने की अपील: कमिश्नर

गढ़वाल कमिश्नर ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद यात्रा को फिर शुरू किया जाएगा।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे जरुरी कदम

गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि धैर्य और संयम बनाए रखें। यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करते रहें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें