UttarakhandChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ हेली सेवा 11 सितंबर तक स्थगित, सुरक्षा के दृष्टिगत लिया फैसला

दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मलेन के चलते दिल्ली से लेकर उत्तराखंड के यातायात पर इसका प्रभाव पड़ा है। अब चारधाम यात्रा में भी जी-20 सम्मलेन का प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा को सात से 11 सितंबर तक स्थगित किया गया है।

केदारनाथ हेली सेवा पर रोक

श्रद्धालु इस बीच पैदल मार्ग से ही आवाजाही कर बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सात से 11 सितंबर तक चार धाम की हेली सेवा स्थगित कर दी गई है। चार धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सड़क मार्ग से ही आवाजाही करनी होगी। बता दें 12 सितंबर से हेली सेवा फिर बहाल कर दी जाएगी।

सुरक्षा के दृष्टिगत लिया फैसला

जानकारी के अनुसार केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि नई दिल्ली में जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। ऐसे में सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए पांच दिन के लिए केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें