Rudraprayag NewsBig News

दिल्ली में नहीं बनेगा केदारनाथ धाम, सीएम धामी के आश्वासन के बाद तीर्थ पुरोहितों ने किया धरना स्थगित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहित और साधु-संतों ने धरना स्थगित कर दिया है. बता दें दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ धाम के निर्माण पर केदारनाथ धाम समेत चारों धाम के तीर्थ-पुरोहितों ने मोर्चा खोला हुआ था.

सीएम के आश्वासन के बाद तीर्थ पुरोहितों ने किया धरना स्थगित

मंगलवार को केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने देहरादून आकर सीएम धामी से मुलाकात की. जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने आश्वासन दिया की केदारनाथ धाम के नाम से कहीं भी मंदिर नहीं बनाया जायेगा. सीएम के आश्वासन के बाद केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने धरना स्थगित कर दिया है. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि अगर सीएम के आश्वासन के बाद भी दिल्ली केदारनाथ धाम के ट्रस्टी सुरेंद्र रौतेला ने केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर की स्थापना की तो हमें कोर्ट जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें