Religioushighlight

Karva Chauth Ka Chand Kab Niklega: उत्तराखंड में थोड़ी देर से निकलेगा चांद, जानें समय

Karva Chauth Ka Chand Kab Niklega: आज यानी 10 अक्टूबर 2025 को पूरे देशभर में करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। प्यार, आस्था और पति-पत्नी के रिश्ते का प्रतीक इस त्यौहार में सुहागिन महिलाए अपने पति की लंबी की उम्र की कामना करती है।

पत्नियां निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद देखकर व्रत पारित करती हैं। हर जगह आज करवा चौथ की रात अलग-अलग समय पर चंद्रमा दिखाई देता है। कहीं चांद जल्दी आ जाता है, तो वहीं कुछ जगह चंद्रोदय लेट से दिखता है। चलिए ऐसे में जानते है कि उत्तराखंड में चांद कब दिखाई देगा।

करवा चौथ में कब दिखेगा चांद? Karva Chauth Ka Chand Kab Niklega

हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को ये व्रत रखा जाता है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम होता है। सुबह से लेकर चंद्रोदय तक महिलाए निर्जला व्रत रखती है। जिसके बाद चांद देखकर महिलाएं अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। महिलाए छन्नी से पति का चेहरा देखती है। जिसके बाद पति अपने हाथ से पानी पीलाकर व्रत खुलवाता हैं। चंद्रोदय की बात करें तो उत्तराखंड में चांद के दर्शन(Karwa Chauth Moon Time Today) इस बार थोड़ी लेट होंगे ।

उत्तराखंड में कब निकलेगा चांद ? karva chauth chand nikalne ka samay

उत्तराखंड के चंपावत की बात करें तो यहां पर बादल की वजह से कई जगहों पर चांद के दर्शन थोड़ी देर से हो सकते हैं।

अलग-अलग जगह चंद्रोदय का समय karva chauth chand nikalne ka samay

  • चंपावत रात 7:09 बजे
  • देहरादून रात 8:04 बजे(chand kab niklega dehradun me)
  • नैनीताल रात 8:04 बजे
  • हल्द्वानी रात 8:04 बजे
  • रुद्रपुर रात 8:04 बजे
  • हरिद्वार रात 8:04 बजे
  • रुड़की रात 8:04 बजे
  • काशीपुर रात 8:04 बजे
  • पिथौरागढ़ रात 8:04 बजे
  • टिहरी रात 8:04 बजे

करवा चौथ पर बन रहा ये शुभ संयोग

बता दें कि करवा चौथ के मौके पर एक शुभ संयोग बनने वाला है। आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेगा। तो वहीं शाम को 5:30 बजे से रोहिणी नक्षत्र की भी शुरुआत होने जा रही है। महिलाएं जब व्रत का पारण करेंगी उस दौरान उच्च राशि के चंद्रमा और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बहुत ही खास माना जा रहा है। जिससे आज महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button