Big NewsDehradun News
कारगिल विजय दिवस पर शौर्य स्थल पहुंचे करन माहरा, वीर शहीद जवानों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

कारगिल दिवस के अवसर पर पूरा देश शहीदों को याद कर रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचे।
कारगिल शहीदों को करन माहरा ने दी श्रद्धांजलि
कारगिल दिवस के अवसर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। करन माहरा के साथ इस दौरान सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी देहरादून स्थित शौर्य स्थल पर पहुंचे।
सत्तासीन भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सत्तासीन भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि देश के वीर जवानों ने अपनी शहादत देश के लिए दी है।
लेकिन ये सरकार का कर्तव्य है कि जिन कारणों के चलते वीर जवानों को शहादत देनी पड़ी है उन कारणों का भी पता करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो कमियां पूर्व में देखी गई है उन कमियों को दूर करें।