UttarakhandBig NewsHaridwar News

कांवड़ियों के वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, एक साल की मासूम समेत तीन की मौत, एक घायल

डाक कांवड़ के वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में एक साल की मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कांवड़ियों का वाहन कब्जे में ले लिया है।

डाक कांवड़ियों के वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर

हादसा मंगलवार देर रात को दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर शंकराचार्य चौक के पास हुआ। बाइक सवार मोटर साइकिल से बिजनौर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह शंकराचार्य चौक के पास पहुंचे डाक कांवड़ियों के वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से चारों लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन की मौत, एक घायल

मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रोहित कुमार (30) निवासी बिजनौर, माही (1) पुत्री रोहित, पुष्पेंद्र (22) पुत्र चरण सिंह निवासी मुरादाबाद को मृत घोषत कर दिया। जबकि पूजा पत्नी रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले को लेकर फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें