Nationalhighlight

ये कैसे शिवभक्त!, कांवड़ियों ने CRPF Jawan को बेट के सामने लात-घूंसों से पीटा, Video वायरल

Kanwarias beats CRPF Jawan: सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में कांवड़ियां इस महीने भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आते है। लेकिन इन्हीं में से कुछ कांवड़ियां भगवान भोलेनाथ की भक्ति की आड़ में उत्पात मचा रहे हैं।

कुछ कांवड़ियों की अमर्यादित हरकतों की वजह से सभी को लोगों से हेट मिल रही है। ऐसा ही कुछ यूपी के मिर्जापुर में देखने को मिला। यहां पर कुछ कांवड़ियों ने मिर्जापुर के रेलवे स्टेशन पर एक सीआरपीएफ के जवान को लात-घूंसों से पीट दिया। बेरहमी से हुई इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।

मिर्जापुर में कांवड़ियों ने CRPF जवान को पीटा Kanwarias beats CRPF Jawan

वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़ियां जवान को फर्श पर गिराकर लात-घूंसो से पिट रहे हैं। खबरों की माने तो ये घटना मिर्जापुर रेलवे स्टेशन की है। जहां पर आस्था की आड़ में कांवड़ियों ने फौजी की बुरी तरह पिटाई की। बताया जा रहा है कि CRPF Jawan ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए टिकट लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कांवड़ियों से कहासुनी हो गई। इसी के चलते जवान की उन्होंने जमकर पिटाई कर दी।

7 कांवड़ियों को किया गिरफ्तार

जवान ने अपने बचाव में कावड़ियों को एक-आद थप्पड़ जड़ा। लेकिन कांवड़ियों की ज्यादा संख्या होने के कारण वो जवान पर हावी हो गए। वहा मौजूद लोग भी सिर्फ तमाशबीन बने रहे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अपने रिएक्शन देने लगे। वहां मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने 7 कांवड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button