Udham Singh Nagar

कांवड़ यात्रा से पहले अलर्ट मोड में पुलिस, जसपुर–काशीपुर में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जसपुर और काशीपुर क्षेत्र में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।

जसपुर और काशीपुर में फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च के माध्यम से संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराई गई और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: SSP

एसएसपी ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या किसी भी तरह की अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और उनसे सहयोग की अपील की।

कांवड़ यात्रा को लेकर लगातार की जा रही निगरानी

प्रशासन ने यह संदेश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button