UttarakhandHaridwar NewsHighlight

कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में गन्दगी का अंबार, पुलिस ने चलाया सफाई अभियान

चार जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा कल यानी की शनिवार को समाप्त हो गई है। हरिद्वार पहुंचे कांवड़ यात्री जलभर कर अपने गंतव्यों की ओर चले गए हैें। मेले में करीब चार करोड़ से अधिक शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे थे। जिसके बाद सभी कांवड़िये अपने पीछे गंगा घाट में 1500 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा छोड़कर चले गए। जिसके बाद आज हरिद्वार पुलिस ने सफाई अभियान चलाया।

कांवड़ मेले के समापन के बाद हरिद्वार पुलिस ने संभाला मोर्चा

घाटों पर जगह-जगह प्लास्टिक के ढेर लगे हैं। प्लास्टिक बैन होने के बावजूद पूरे मेले में धड़ल्ले से इसका प्रयोग किया गया। जिसके बाद रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की पहल पर पुलिस के द्वारा गोद लिए हुए विष्णु घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। मेले के समापन के बाद विष्णु घाट व उसके आसपास फैली गंदगी को पुलिस टीम ने साफ किया।

विष्णु घाट पर चलाया सफाई अभियान

मेले के बाद घाट पर जगह-जगह काफी मात्रा में गंदगी फैली हुई थी। जिसे पुलिस टीम व रिक्रूट आरक्षियों के द्वारा बड़ी मात्रा में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही आम जनता से उनके आसपास हो रही गंदगी को साफ किया गया। इसके अलावा आम जनता को भी अपने आसपास हो रही गंदगी को साफ करने के लिए जागरूक किया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें