Entertainment

कंगना ने साझा किया सलमान के साथ पुराना वीडियो, भाईजान से पुछा ये सवाल

सोशल मीडिया पर कंगना रणौत काफी एक्टिव रहती है। अभिनेत्री किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देने से नहीं डरती। वो अक्सर लोगों से पन्गा लेती रहती है। आए दिन  दिन वो सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो साझा कर अभिनेत्री सलमान से सवाल पूछ रही है। 

कंगना ने शेयर किया वीडियो

कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक थ्रो बैक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तब की है जब सलमान खान दस का दम टीवी शो होस्ट करते थे। उस समय कंगना भी इस शो में आई थी। बस इसी की वीडियो कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। वीडियो शेयर कर कंगना पुरानी यादों में चली गई। इसी पर कंगना ने वीडियो शेयर कर सलमान से सवाल पुछा।

Entertainment News In Hindi

सलमान से पूछा ये सवाल

वीडियो में कंगना माधुरी दीक्षित के गाने धक-धक पर घागरा पहन कर डांस करती दिखाई दे रही है। अभिनेत्री का डांस देख सलमान कंगना की तारीफ भी कर रहे है। वीडियो को शेयर करते हुए हुए कंगना ने भाईजान से सवाल पुछा।

उन्होंने लिखा ओह माय गॉड(OMG) हम इतने यंग क्यों दिख रहे है? इसका मतलब ये है की अब हम जवान नहीं है? सवाल के साथ कंगना ने पोस्ट पर सलमान को टैग भी किया है।

Entertainment News In Hindi

यूजर ने दी प्रतिक्रियाएं

वीडियो के शेयर होते ही यूजर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक ने लिखा आप दोनों को साथ में देखना है। तो वहीं दुसरे ने लखा आप दोनों की साथ में एक फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करेंगे।

तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा इंडस्ट्री के सबसे ख़ूबसूरत अभिनेता और अभिनेत्री। तो वहीं एक ने तो सलाह दे डाली। यूजर ने लिखा की दोनों को साथ में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म करनी चाहिए।

इस फिल्म में आएंगे नज़र

कंगना रणौत जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में दिखाई देंगी। इसके साथ ही वो फिल्म चंद्रमुखी में भी अभिनय करने वाली है। तो वहीं अगर बात की जाए बॉलीवुड के भाईजान क तो वो आज कल टाइगर थ्री की शूटिंग में बिजी है। इसके साथ ही वो टाइगर वर्सेज पठान में भी नज़र आएंगे।

Back to top button