Entertainmenthighlight

Emergency X Review: थिएटर्स में रिलीज हुई कंगना की इमरजेंसी, पास हुई या फेल? जानिए दर्शकों का रिव्यू

कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी (Emergency) आज यानी की 17 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। पॉलिटिकल ड्रामा ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी(Indira Gandhi) द्वारा देश में लगाई गई इमरजेंसी पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनय से लेकर लेखन और निर्देशन कंगना ने ही किया है। दर्शक इस फिल्म के लिए काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म के रिलीज होने के बाद लोग इसके देखकर सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू (Emergency X Review) शेयर कर रहे हैं।

कंगना की इमरजेंसी हुई रिलीज (Kangana Ranaut Emergency)

कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा किया है। पहले ये फिल्म बीते साल 14 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन चुनाव के चलते फिल्म की डेट को आगे खिसका दिया था। जिसके बाद ये फिल्म छह सितंबर को दस्तक देने वाली थी।

हालांकि यहां फिल्म को CBFC से मंजूरी नहीं मिली। जिसके चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। आज फिल्म के रिलीज होने के बाद लोग फस्ट डे फस्ट शो देखकर सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे है तो उससे पहले जान लें कि दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी?

कंगना रनौत की परफॉर्मेंस की हुई तारीफ (Emergency X Review)

सोशल मीडिया पर लोग इमरजेंसी फिल्म को लेकर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “कंगना रनौत का निर्देशन आत्मविश्वास से भरा और सावधानीपूर्वक है।”

emergency

आगे यूजर ने कहा, “एक निर्देशक के रूप में वह ऐतिहासिक पीरियड की गहरी समझ को दिखाती हैं और घटनाओं को बिना किसी सनसनीखेज या पक्षपात के सामने रखती हैं। इमरजेंसी एक सिनेमाई जीत है।”

https://twitter.com/18ViratC/status/1880098884778881334

तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘कंगना रनौत की इमरजेंसी काफी अच्छी लग रही हैं।’

emergency

तो वहीं अन्य यूजर ने कहा, “कंगना इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दे रही हैं। वो उनसे प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश नहीं कर रही हैं। किसी को बेकार की वजह से नफरत करने की बजाय। अगर आपको इंदिरा गांधी पसंद है तो जाकर इसे देखें इमरजेंसी।”

इमरजेंसी की स्टार कास्ट

फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत के अभिनय की तारीफ हो रही है। फिल्म में अन्य कलाकारों की बात करे तो इसमें कंगना के अलावा श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी भी अभिनय करते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button