EntertainmentHighlight

Emergency Trailer 2: “इंदिरा इज इंडिया…”, कंगना रनौत की इमरजेंसी का दूसरा ट्रेलर हुआ जारी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी (Emergency ) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच अब फिल्म का दूसरा ट्रेलर(Emergency Trailer 2 ) रिलीज हो गया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर पोस्ट कर कहा कि इमरजेंसी सिर्फ एक विवादित नेता की कहानी नहीं है, बल्कि उन विषयों पर भी आधारित है जो आज भी रेलिवेंट है।

फिल्म का दूसरा ट्रेलर हुआ जारी (Emergency Trailer 2 )

पहले ट्रेलर के बाद Emergency का मेकर्स ने दूसरा ट्रेलर जारी दिया है। फिल्म का दूसरा ट्रेलर काफी ज्यादा इंटेंसिटी के साथ दिखाया गया है। इस ट्रेलर में इमरजेंसी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की घोषणा जिसमें वो कहती है “इंदिरा इज इंडिया” को भी दर्शाया गया है।

कंगना रनौत ने बताया, “चुनौतियों से भरी एक लंबी जर्नी के बाद, मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार 17 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है. ये कहानी सिर्फ एक विवादित नेता के बारे में नहीं है, ये उन विषयों पर आधारित है जो आज भी प्रासंगिक हैं. इससे ये जर्नी कठिन और महत्वपूर्ण दोनों बन जाती है।”

आगे उन्होंने कहा कि, “गणतंत्र दिवस से ठीक एक सप्ताह पहले रिलीज होने वाली ये फिल्म हमारे संविधान की दृढ़ता पर विचार करने और अपने करीबियों के साथ फिल्म को देखने का सही समय है।”

फिल्म कब होगी रिलीज? (Emergency Release Date)

बता दें कि इस फिल्म को 17 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस के साथ-साथ फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में भी नजर आएंगी। इसमें अभिनेत्री के अलावा महिमा चौधरी, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, दिवंगत सतीश कौशिक भी अभिनय करते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें