Religioushighlight

Dhanteras 2024 Actual Date: 29 या 30 अक्टूबर, कब है धनतेरस? जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

दिपावली का त्यौहार भारत में व्यापक रूप से मनाया जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस (Dhanteras)आता है। इस दिन का सनातन धर्म में काफी महत्व है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धनवनतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। जिसके चलते इसे धनत्रयोदशी (Dhanteras Significance) भी कहा जाता है। ये दिन काफी शुभ माना जाता है।

इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन आदि की खरीददारी करते है। इस साल धनतेरस की डेट को लेकर लोगों के बीच काफी दुविधा है। कोई 29 अक्टूबर तो कोई 30 अक्टूबर को धनतेरस की तिथि बता रहा है। ऐसे में चलिए जानते है कि धनतेरस की सही डेट(Dhanteras 2024 Actual Date) क्या है। साथ ही सोने चादी आदि आभूषणों की खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त भी जान लेते है।

किस दिन है धनतेरस? (Dhanteras 2024 Actual Date)

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस बार ये तिथि दो दिन पड़ रही है। 29 अक्टूबर को प्रात: काल ये तिथि शुरू हो रही है और 30 अक्टूबर को दोपहर के बाद समाप्त हो रही है। सनातन धर्म की माने तो तिथि की गणना सूर्योदय से होती है। धनतेरस के दिन शाम को भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में 29 अक्टूबर को धनतेरस(Dhanteras 2024 Actual Date) का पर्व मनाया जाएगा।

धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूत (Dhanteras 2024 shubh-muhurat)

धनतेरस के दिन लोग ज्यादातर सोना, चांदी और बर्तन की खरीददारी करते है। ये धन और समृद्धि का प्रतिक होते है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। ऐसे में 29 अक्टूबर को शुभ मुहूत पर ही पूजा करे। इस दिन गोधूलि काल शाम 6:31 बजे से शुरू होकर रात्रि 8:31 तक रहेगा। इस बीच आप गणेश जी, मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरी और कुबेर जी की पूजा-अर्चना कर सकते है।

सोने की खरीदारी का शुभ समय

इस दिन अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे है तो उसका शुभ समय सुबह 10:30 शुरू होकर अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 6:32 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़े:- 19 या 20, इस साल कब मनाया जाएगा करवाचौथ का व्रत? जानें सही डेट और महत्व


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button