Entertainment

Anant-Radhika Wedding के फंक्शन में Justin Bieber करेंगे परफॉर्म, इ़ंडिया पहुंचे सिंगर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी(Anant-Radhika Wedding) करने जा रहे हैं। इस साल कपल के दो ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन भी हुए थे। जिसमें देश-विदेश से मेहमान शामिल हुए थे। अब ये कपल फाइनली 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

ऐसे में शादी से पहले के जश्न शुरू हो गए है। आज यानी चार जुलाई को अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में ‘मामेरू सेरेमनी’ हुई। जिसमें परिवार वाले और करीबी रिशतेदार शामिल हुए। ऐसे में अब खबर आ रही है कि हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर(Justin Bieber) दोनों के वेडिंग फंक्शन पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।

Justin Bieber पहुंचे मुंबई (Anant-Radhika Wedding)

हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन(Anant-Radhika Wedding) में परफॉर्म करने के लिए मुंबई पहुंच गए है। खबर थी कि वो दोनों की शादी में शामिल होंगे। ऐसे में आज वो मुंबई आ गए है। बता दें कि कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन में सिंगर रिहाना ने भी जामनगर में परफॉर्मेंस दी थी। तो वहीं क्रूज पार्टी में कैटी पेरी ने अपनी आवाज से जलवा बिखेरा था।

अंबानी शादी में हॉलीवुड सिंगर परफॉर्म न करे ऐसा कहना मुश्किल होता है। मार्च में रिहाना ने जामनगर में अपना आवाज का जादू बिखेरा था। वहीं क्रूज पार्टी में कैटी पेरी ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी। वहीं अब शादी में सिंगर जस्टिन बीबर धमाल मचाने वाले हैं।

ANANT AMBANI

परफॉर्मेंस के लिए जस्टिन बीबर की फीस

बता दें कि पांच जुलाई को सिंगर अपनी परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। ऐसे में अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए पॉप आइकन ने भारी भरकम फीस ली है। खबरों की माने तो जस्टिन ने 10 मिलियन डॉलर की फीस चार्ज की है।

ये सिगर्स भी करेंगे परफॉर्म?

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें मुंबई में जस्टिन की कार दिखाई दे रही है। खबरों की माने तो कुछ और नामी सिंगर भी कपल के फंक्शन में परफॉर्म करते नजर आएंगे। जिसमें एडेल, लाना डेल रे और ड्रेक शामिल है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें