Nationalhighlight

Chief justice of india: देश के 53वें CJI बनेंगे जस्टिस Suryakant, इस दिन लेंगे शपथ

Justice Suryakant New CJI: केंद्र सरकार ने जस्टिस सूर्यकांत(Suryakant) को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश(chief justice of India) के रूप में नियुक्त किया है। इसके लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत CJI का पद संभालेंगे। वो वर्तमान मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई का स्थान लेंगे। 23 नवंबर को उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

justice-surya-kant-appointed-53rd-chief-justice-of-india

देश के 53वें CJI बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत justice surya kant 53 chief justice of india

जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें CJI बनेंगे। हरियाणा के रहने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण न्यायिक मुकदमों और फैसलें लिए है। 7  जुलाई 2000 में वो हरियाणा के एडवोकेट जनरल नियुक्त करने वाले सबसे युवा व्यक्ति बने। अगले ही साल उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला।

9  जनवरी 2004 वो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। जिसके बाद साल 2018 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला। जिसके बाद साल 2019 में वो सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।

जस्टिस बी आर गवई की लेगें जगह

वो मुख्य न्यायाधीश के पद पर करीब 15 महीने तक रहेंगे। वो 24 नवंबर 2025 को वर्तमान चीफ जस्टिस बीआर गवई की जगह लेंगे। 9 फरवरी 2027 को 65 वर्ष की उम्र के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में वो 24 नवंबर 2025 से 9 फरवरी 2027 तक मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button