बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जोश(Josh) को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में अभिनेता शरद कपूर (Sharad Kapoor) ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अभिनेता पक वर्तमान में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप है कि अभिनेता ने 32 साल की महिला को सेक्शुअली हैरेस किया है। ऐसे में अभिनेता पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75 और 79 के तहत मामला दर्ज हो गया है। हालांकि अभी तक अभिनेता ने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Sharad Kapoor पर महिला ने लगाए संगीन आरोप
बता दें कि महिला ने आरोप लगाए है कि शरद कपूर उन्हें अपने घर बुलाया और उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उनको एक्टर ने बिना अनुमति के छुआ। विस्तार से मामला बताते हुए महिला ने कहा कि दोनों की बात फेसबुक से हुई। जिसके बाद दोनों की वीडियो कॉल पर बात हुई।
जिसके बाद महिला को एक्टर ने मिलने के लिए बुलाया। काम के लिए महिला भी एक्टर से मिलने के लिए तैयार हो गई। बताए गए पते पर पहुंचने पर महिला को पता चला कि अभिनेता ने उन्हें ऑफिस नहीं अपने घर बुलाया है। इसके बाद जो हुआ वो महिला ने अपने बयान में पुलिस को दर्ज करवा दिया है।
कौन हैं एक्टर शरद कपूर? (Who is Actor Sharad Kapoor)
बता दें कि अभिनेता शरद कपूर बीते तीन दशकों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। अभिनेता सेंसर, इसकी टोपी उसके सिर, एल ओ सी कारमिल, लाल सलाम, जय हो, जबरिया और वान्टेड आदि फिल्मों का हिस्सा रहे चुके हैं। अभिनेता शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जोश में भी अभिनेता विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस परफॉर्मेंस के लिए वो बेस्ट विलेन की कैटेगरी में फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुए थे।



