
बीते दिन सोमवार शाम को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई। जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। तो वहीं जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक आतंकी को भी सुरक्षाबलों की गोली लगी है। हालांकि फिलहाल आतंकी की मौत की सूचना अभी सामने नहीं आई है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़
सुरक्षाबलों की माने तो ये घटना उधमपुर में मजालता इलाके के सोआन गांव के पास शाम 6 बजे की है। जहां उन्हें तीन आतंकियों के जंगल में छिपे होने की खबर मिली। इस सूचना के बाद ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

एक जवान शहीद, ऑपरेशन जारी
दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इसी बीच आतंकियों की गोली पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के जवान अमजद पठान को लग गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बता दें कि इस मुठभेड़ में एक आतंकी के भी गोली लगने की खबर है। बीते दिन रात को ऑपरेशन को रोक दिया गया था। लेकिन आज मंगलवार को फिर से शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों की माने तो इलाके को घेर लिया गया है। साथ ही और अधिक बलों की भई तैनाती की जा चुकी है। जिससे आतंकियों को भागने का मौका ना मिल पाए।