Business

Jio Coin की फ्यूचर में बड़ी वैल्यू!, मुकेश अंबानी की डिजिटल करेंसी को कैसे खरीदें?, जानें पूरी जानकारी

Jio Coin: भारत में मुकेश अंबानी का Jio Coin चर्चा का विषय बना हुआ है। अब क्रिप्टो वर्ल्ड में भी इसकी खूब चर्चाएं हो रही है। डिजिटल टोकन जियो क्वाइन को JioSphere और अन्य Jio ऐप्स में रिवॉर्ड पॉइंट्स की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। शुरूआत में जब ये रिलीज किया गया था तो इसे क्रिप्टोकरेंसी माना जा रहा था।

हालांकि अभी तक रिलायंस कंपनी ने इसके वास्तविक उद्देश्य के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे फिलहाल रिवॉर्ड पॉइंट्स की तरह ही इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते है कि अंबानी का ये सिक्का कैसे कमा या फिर खरीद सकते है। साथ ही इस क्वाइन की मार्केट कैप की भी जानकारी ले लेते है।

what is joi coin price how ot buy jio coin

Jio Coin क्या है (What is Jio Coin)

काफी समय से Reliance Jio Coin लोगों के बीच हॉट टॉपिक’ बना हुआ है। जियो क्वाइन एक डिजिटल करेंसी है। हालांकि इसे अभी क्रिप्टोकरेंसी नहीं कहा जा सकता। आसान भाषा में समझा जाए तो ये रिलायंस जियो का रिवॉर्ड टोकन है। इसे हम डिजिटल लॉयल्टी प्वाइंट भी कह सकते है। ये असल में रिवॉर्ड पॉइंट्स हैं। जिन्हें आप Jio के प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग या सर्विसेज के लिए रिडीम कर सकते हो।

Polygon Blockchain पर है आधारित

ये JioSphere वेब ब्राउजर में एक टोकन है। रिलायंस जियो का ये क्वाइन पॉलीगॉन (Polygon) ब्लॉकचेन पर तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल यूजर जियो सर्विस ऑफर करने वाले ऐप्स में कर सकेंगे। रही बात इस क्वाइन को खरीदने की तो इसे जियो ऐप्स पर खरीदारी कर कमाया जा सकता है। इन क्वाइन को फिलहाल तो यूजर जियो ऐप्स में डिस्काउंट पाने के लिए यूज कर पाएंगे।

फिलहाल रिलायंस ने JioCoin की विशेषताएं और इसके यूज की जानकारी पूरी तरह से नहीं बताई हैं। जिससे लोगों के मन में इस क्वाइन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। लोग इसे भारत की होमग्रोन डिजिटल करेंसी भी मान रहे है।

कीमत और मार्केट कैप Jio Coin Price today

Wallet Investor के अनुसार, 23 अगस्त 2025 को एक Jio Coin की कीमत 1 JIO Token = 29.387975 Indian Rupee (INR) है। तो वहीं इस डिजिटल करेंसी का मार्केट कैप ₹51,04,060 है। तो वहीं कुल उपलब्ध टोकन की संख्या 1,908,130 है।

jio coin kaise kharide ? How to Buy Jio Coin

फिलहाल अभी तक इसे खरीदा नहीं जा सकता। इसे आप कमा सकते है। इसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको JioSphere ऐप को (jio coin kaise kharide) फोन में इंस्टॉल करना होना। ये ऐप दोनों एंड्रॉयड और ऐपल यूजर्स के लिए है। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसमें अपना अकाउंट बनाएं। जिसके बाद इसे यूज करें। जैसे-जैसे आप इस ऐप को यूज करते जाएंगे। वैसे-वैसे आपको रिवॉर्ड्स के रूप में क्वाइन मिलेंगे। ये क्वाइन आपके ऐप में दिए Polygon वॉलेट में एड होते जाएंगे।

  • स्टेप-1: JioSphere ब्राउज़र डाउनलोड करें
  • स्टेप-2: अपने जियो नंबर से साइन अप करें
  • स्टेप-3: अब आपको Jio Coin वॉलेट का एक्सेस मिलेगा.
  • स्टेप-3: क्वाइन वॉलेट तक पहुंच प्राप्त करें
  • स्टेप-4: ब्राउज़र का उपयोग करें और टोकन पाए

बता दें कि JioSphere वेब ब्राउज़र को Android, iPhone, Windows PC, MacBook आदि सभी में इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी जो भी इस ब्राउज़र के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल करेगा उसे Jio Coin कमाने का मौका मिलेगा।

क्यों है यह क्रिप्टो उत्सुकता का केंद्र

भारतीय क्रिप्टो मार्केट में Jio Coin ने एक नई उम्मीदें जगाई हैं। Jio प्लेटफॉर्म की ये रिवॉर्ड स्कीम इसे और भी खास बनाती है। JioCoin अभी पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले सालों में ये क्रिप्टोकरेंसी के रूप में उभर के आएंगी।

Back to top button