काफी समय से Reliance Jio Coin लोगों के बीच हॉट टॉपिक’ बना हुआ है। आपने एक ना एक बार तो इसके बारे में सुना ही होगा। हर जगह जियो क्वाइन की चर्चाएं हो रही हैं। हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर ये जियो क्वाइन है क्या? और इसकी कीमत कितनी है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढ़ूढ रहे है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। चलिए इन सभी सवालों के जवाब जान लेते है।
Reliance ने लॉन्च किया Jio Coin
भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का क्वाइन Jio Coin सुर्खियों में बना हुआ है। हाह ही में कंपनी ने जियो कॉइन (Jio Coin) को लॉन्च किया है। ये कदम भारतीय डिजिटल और क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में अहम माना जा रहा है। पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर आधारित ये टोकन यूजर्स अलग-अलग एक्टिविटिज कर रिवॉर्ड के रूप में पा सकते है।
क्या है जियो क्वाइन? (What is Jio Coin)
चलिए सबसे पहले जानते है कि आखिर ये जियो क्वाइन है क्या? जियो क्वाइन एक डिजिटल करेंसी है। हालांकि इसे क्रिप्टोकरेंसी नहीं कहा जा सकता। आसान भाषा में समझा जाए तो रिलायंस जियो का रिवॉर्ड टोकन है। इसे हम डिजिटल लॉयल्टी प्वाइंट भी कह सकते है।
रिलायंस जियो का ये क्वाइन पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल यूजर जियो सर्विस ऑफर करने वाले ऐप्स में कर सकेंगे। रही बात इस क्वाइन को खरीदने की तो इसे जियो ऐप्स पर खरीदारी कर कमाया जा सकता है। इन क्वाइन को फिलहाल तो यूजर जियो ऐप्स में डिस्काउंट पाने के लिए यूज कर पाएंगे।
ये भी पढ़े:-Jio Coin vs Pi Coin: भारतीय डिजिटल मार्केट पर किस क्रिप्टोकरेंसी का पड़ेगा गहरा असर?
क्या है पॉलीगॉन ब्लॉकचेन?
पॉलीगॉन ब्लॉकचेन एक प्रमुख ब्लॉकचेन प्लेटफ़ॉर्म है। ये प्लेटफॉर्म अपने इंटरऑपरेबिलिटी और स्केलेबिलिटी के लिए फेमस है। मुकेश अंबानी की कंपनी ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ पार्टनरशिप की है। जिससे इस कॉइन को एक मजबूत और सुरक्षित ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर पर डेवलप किया जा सके। कहा जा रहा है कि ये साझेदारी वेब3 और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है।
एक क्वाइन की कीमत कितनी है ? ( Jio Coin Price)
इस क्वाइन की कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने जियो क्वाइन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एक टोकन की कीमत करीब 0.50 डॉलर यानी की लगभग 43.30 रुपए (jiocoin price in india) से शुरू हो सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि समय के साथ इस क्वाइन की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।
इस जियोकॉइन को रिलायंस जियो कंपनी के बड़े इकोसिस्टम जैसे कि रिलायंस पेट्रोल स्टेशन और जियोमार्ट जैसी पॉपुलर सर्विसेज में यूज किया जा सकता है।
ये भी पढ़े:- जानें क्या Pi Coin जिसकी क्रिप्टो वर्ल्ड में हो रही चर्चा? Exchanges पर लिस्ट होते ही कीमत में आई इतनी गिरावट
कैसे खरीदें जियो क्वाइन? How to Buy Jio Coin
फिलहाल अभी तक इसे खरीदा नहीं जा सकता। इसे आप कमा सकते है। इसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको JioSphere ऐप को फोन में इंस्टॉल करना होना। ये ऐप दोनों एंड्रॉयड और ऐपल यूजर्स के लिए है। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसमें अपना अकाउंट बनाएं। जिसके बाद इसे यूज करें। जैसे-जैसे आप इस ऐप को यूज करते जाएंगे। वैसे-वैसे आपको रिवॉर्ड्स के रूप में क्वाइन मिलेंगे। ये क्वाइन आपके ऐप में दिए Polygon वॉलेट में एड होते जाएंगे।
जियो कॉइन का उपयोग
जियो क्वाइन को क्रिप्टोकरंसी नहीं कहा जा सकता है। लोग इसे क्रिप्टोकरेंसी जैसे बिटकॉइन आदि से जोड़ रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में इस क्वाइन को ना ही ट्रांसफर किया जा सकता है और ना ही इसे ट्रेड यानी बेचा जा सकता है। इसकी कोई निर्धारित बाजार कीमत भी नहीं है। ये एक रिवॉर्ड टोकन है जो कि ट्रांसफरेबल या रिडीमेबल नहीं है। आप इससे इन सेवाओं का लाभ उठा सकते है:-
- मोबाइल रिचार्ज और डिजिटल सेवाएं: यूजर्स द्वारा इस जियो कॉइन का उपयोग अपने मोबाइल रिचार्ज या अन्य डिजिटल सेवाओं के खर्च किया जा सकता हैं।
- गैस स्टेशनों पर ईंधन की खरीदारी: इसके अलावा जियो कॉइन रिलायंस के गैस स्टेशनों पर ईंधन खरीदने के लिए भी यूजर्स यूज कर सकते है।
- ई-कॉमर्स और बाकी सेवाएं: इसके अलावा कहा जा रहा है कि भविष्य में जियो कॉइन का उपयोग विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म और अन्य सेवाओं के खर्च के लिए भी किया जा सकेगा।