Dehradun NewsBig News

ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : पुलिस ने किया मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, दो लाख का इनाम था घोषित

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में देहरादून पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें प्रिंस पर दो लाख का इनाम घोषित था। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही प्रिंस को रिमांड पर देहरादून लाया जाएगा।

पुलिस ने किया मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

दून रिलायंस के ज्वैलरी शोरुम में लूट मामले में पुलिस ने लूट में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस को वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें प्रिंस लूट में शामिल मुख्य आरोपी है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक पूर्व में हुई घटना में शामिल आरोपी प्रिंस के अन्य साथी विक्रम और अभिषेक को दून पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जिसके बाद से प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए चौतरफा दबाव बनाया जा रहा था।

दो लाख का इनाम था घोषित

देहरादून पुलिस की टीम द्वारा आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद जल्द ही प्रिंस को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जाएगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना मे शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस और उसके अन्य साथियों कि गिरफ्तारी के लिए खुद बिहार जाकर एडीजी एसटीएफ बिहार तथा एसएसपी वैशाली के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया।

दोनों राज्यों के आपसी सामंजस्य से मिली कामयाबी

जांच के दौरान गैंग तथा आरोपियों के संबंध में मिल रही महत्वपूर्ण जानकारियों को लगातार बिहार एसटीएफ तथा बिहार पुलिस के साथ साझा किया जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि दून पुलिस व बिहार पुलिस के बेहतर आपसी सामंजस्य तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान से बुधवार को बिहार पुलिस ने लूट प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपी को वैशाली से गिरफ्तार किया।

ये है पूरा मामला

दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति की दून में मौजूदगी के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से करीब 14 करोड़ के ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे।

घटना के दिन से ही दून पुलिस लगातार बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। दून पुलिस की विभिन्न टीमें बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में डेरा डाले हुए है और लगातार बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें