Dehradun NewsBig News

ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : पुलिस ने किया एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में ठीक एक महीने बाद देहरादून पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी पर दो लाख का ईनामी घोषित था।

एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

आरोपी की पहचान विक्रम कुमार कुशवाहा (34) पुत्र राम प्रवेश निवासी बिहार के रूप में हुई। आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर देहरादून लाया गया। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी विक्रम ने पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अम्बाला से देहरादून आकर दिया था घटना को अंजाम

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी विक्रम की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है आरोपी अम्बाला में हुई लूट की घटना में शामिल आरोपियों के साथ बिहार से अम्बाला आया था। अम्बाला से देहरादून पहुंचकर विक्रम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर देहरादून में लूट की घटना को अंजाम दिया था।

तीन मुख्य आरोपी अभी भी फरार

बता दें अभी तक इस लूट मामले जे दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि छह आरोपी वह है जिन्होंने वारदात में इस्तेमाल होने वाले वाहन आरोपियों को उपलब्ध कराए थे। फिलहाल अभी तीन मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है ।

ये है पूरा मामला

दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति की दून में मौजूदगी के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से करीब 14 करोड़ के ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे।

घटना के दिन से ही दून पुलिस लगातार बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। दून पुलिस की विभिन्न टीमें बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में डेरा डाले हुए है और लगातार बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें