Dehradun NewsBig News

ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : कानून व्यवस्था को लेकर मुखर हुई कांग्रेस, SSP ने की ये अपील

राजधानी देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 20 करोड़ की डकैती माम्ले में कांग्रेस ओर भाजपा एक बार फिर आमने सामने आ गई है। कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर मुखर हो गई है।

कानून व्यवस्था को लेकर मुखर हुई कांग्रेस

डकैती मामले को लेकर को कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कांग्रेस ने इस सम्बन्ध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में लूट डकैती और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार मौन है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए आज गांधी पार्क में गांधी की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया गया है। ताकि प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी पर आ सके।

SSP ने की राजनीति न करने की अपील

मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड पुलिस की दक्षता किसी भी गैंग को पकड़ने में हासिल है। प्रकरण में राजनीति न होकर हौसला बढ़ाए। जब गैंग सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दे रहा तो उनकी गिरफ्तारी में थोड़ा समय लगेगा पर उत्तराखंड पुलिस सभी चुनौती को स्वीकार कर जल्द पर्दाफाश करेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें