Big NewsUttarakhand

किसान नेता विकास सैनी सहित दर्जन भर लोगों पर जेसीबी लूट का मुकदमा दर्ज

MUKDMA DARJ

हरिद्वार जिले में बीते दिन जेसीबी को लेकर हुए बवाल के मामले में अब नया मोड़ आया गया है। कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस ने जेसीबी लूट के मामले में किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी, उनके बेटे और राम किठोर की पत्नी सहित लगभग दर्जन भर लोगों पर जेसीबी लूट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा राजस्थान के निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार राम किठोर की पत्नी ने किश्त जमा नहीं की थी तो रिकवरी एजेंट ने जेसीबी मशीन जब्त कर ली थी। इसके बाद बैंक ने इसे ऑनलाइन नीलामी करके बेचा था लेकिन इन लोगों ने जबरदस्ती जेसीबी मशीन एआरटीओ कार्यालय के बाहर से उस समय उठा ली थी, जब वह रजिस्ट्रेशन के लिए एआरटीओ कार्यालय लाई गई थी। इसी के चलते बीते दिन किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी कुछ लोगों के साथ कोतवाली गए थे। इस बीच उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई थी। जिसके बाद आज पुलिस ने जेसीबी लूट का मामला दर्ज कर लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें