Big NewsUttarakhand Chamoli News

पज्याणा मोटर मार्ग पर JCB के ऊपर गिरी चट्टान, मलबे की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत

पज्याणा मोटर मार्ग पर सड़क निर्माण के कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अचानक पहाड़ी से चट्टान टूटकर सड़क पर आ गई। जिसकी चपेट में सड़क पर काम कर रही जेसीबी आ गई है। जेसीबी चालक की मलबे में दबने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

पज्याणा मोटर मार्ग पर JCB के ऊपर गिरी चट्टान

चमोली जिले के गैरसैंण के पज्याणा मोटरमार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान दोपहर करीब 12 बजे हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गैरसैंण से करीब 15 किमी दूर घंडियाल गांव स्थित लोयाव गधेरे के पास पज्याणा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण करने का काम किया जा रहा था। तभी ऊपर से चट्टान टूट गई और नीचे सड़क पर खड़ी जेसीबी मलबे की चपेट में आ गई। जेसीबी चालक की मलबे में दबने के कारण मौत हो गई।

बिजनौर निवासी बताया जा रहा है मृतक चालक

बता दें कि सड़क का चौड़ीकरण पीएमजीएसवाई द्वारा किया जा रहा था। जेसीबी की मदद से मलबे को डंपर में भरा जा रहा था। लेकिन इसी दौरान हादसा हो गया। मृतक चालक बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पर प्रशासन की टीम मौके पहुंची और चालक के शव को बाहर निकाला गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें