TrendingHighlight

जापान का ये शख्स कुछ भी नहीं करता काम, फिर भी सालाना कमाता है 6 करोड़

लोग पैसा कमाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कुछ लोग 9 टू 5 जॉब करते है तो वहीं कुछ लोग बिजनेस से पैसा कमाते है। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि एक शख्स बिना कुछ किए पैसा कमाता है। वो भी काफी सारा। जी हां, जापान का एक शख्स बिना कुछ किए सालाना करोड़ों में कमाई करता है। ये व्यक्ति दुनियाभर के लोगों का ख्वाब जी रहा है। बिना बिजनेस और ऑफिस जाए, ये शख्स आराम से पैसे कमा रहा है।

जापान का ये शख्स कुछ नहीं करता

दरअसल ये शख्स जापान में रहता है। इसका नाम शोझी मॉरिमोटो (Shoji Morimoto) है। जापान में ये ‘डू नथिंग गाई’ के नाम से फेमस है। नाम से ही पता लग रहा है कि ये इंसान कुछ नहीं करने की वजह से फेमस है। लेकिन उसके बाद भी शोझी साल के करीब छह करोड़ कमाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब ये कुछ नहीं करता तो पैसा आता कहां से है। चलिए हम आपको बताते है।

लोगों के साथ समय बिताता है

शोझी मॉरिमोटो लोगों के साथ समय बिताता है। यहीं उसका काम है। The Japan Times में छपी इस खबर के अनुसार, वो लोगों को इमोशनल सपोर्ट देते है। कुछ समय के लिए वो लोगों के अकेलेपन को दूर करते है। साथ में समय बिताते है। इस दौरान आप उनके साथ लंच या फिर डिनर कर सकते हो। उसको अपने पास बैठा सकते है।

उसको शॉपिंग ले जा सकते हो। या फिर केवल बैठकर बाते सुनने के लिए भी आप शोझी को बुला सकते हो। हालांकि रिलेशनशिप और क्राइम से जुड़ी एक्टिविटी में वो शामिल नहीं होते। इसमें वो उनकी बाते सुनते है। इस मेटर में वो उनको कोई सलाह नहीं देते। इस काम के लिए उन्हें काफी अच्छी फीस मिलती है। बता दें कि शोझी अपने आप पैसो की डिमांड नहीं रखती। लेकिन उनके ट्रांसपोर्टेशन और खाने-पीने का खर्चा क्लाइंट ही उठाता है।

शारीरिक संबंध जैसी एक्टिविटी में नहीं होता शामिल

इसी साल जनवरी में शोझी की एक Memoir रिलीज हुई थी। ये एक तरह की ऑटोबायोग्राफी है। इसमें उन्होंने अपने पांच साल की जर्नी के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि वो कई ऑफर ठुकरा भी देते हैं। हर ऑफर वो एक्सेप्ट नहीं करते। कई ग्राहक उनसे शारीरिक संबंध बनाने की बात करते है। तो वो उनको ठुकारा देते है।

सोशल मीडिया पर छाए शोझी

इस कुछ ना करने वाले काम को जापान में लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वो काफी फेमस भी हो गए है। सोशल मीडिया पर भी वो चर्चा का विषय बने रहते हैं। बता दें कि अकेलापन जापान में एक बड़ी समस्या है। साल 2021 में इस अकेलेपन को दूर करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ लोनलीनेस मंत्रालय भी बनाया गया था। इस मंत्रालय का काम लोगों का अकेलापन और डिप्रेशन दूर करने का था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें