Nainital NewsBig NewsHaldwani News
समान कार्य समान वेतन की मांग पर अड़े जल संस्थान के संविदा कर्मचारी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

जल संस्थान के संविधा कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हल्द्वानी में जल संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन पर उचित मानदेय न देने का आरोप लगाया।
समान कार्य समान वेतन की मांग पर अड़े संविदा कर्मचारी
जल संस्थान के संविधा कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 20 से 25 वर्षों से जल संस्थान में सेवा देने के बाद भी उनके एक महीने का वेतन आठ से नौ हजार तक ही है। वर्तमान में महंगाई के इस दौर में इतने कम वेतन में घर चलाना तक मुश्किल हो गया है।
मांग पूरी न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
जल संस्थान के कर्मचारी समान कार्य समान वेतन की मांग पर अड़ गए हैं। कर्मचारियों ने सरकार से वेतन बढ़ाकर 22 हजार करने को कहा। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो मजबूरन उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाधित होना पड़ेगा।