Uttarkashi NewsHighlight

जगतगुरु ने की शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने की पहल, बोले चारों धामों में शीतकालीन यात्रा होगी सुचारू

जगतगुरु शंकराचार्य वर्तमान में उत्तराखंड के शीतकालीन प्रवास में है. जहां शंकराचार्य द्वारा कहा गया है कि चारों धामों में प्राचीन काल में भी शीतकालीन यात्रा चलती थी लेकिन किसी कारण वश बंद हो गई लेकिन दोबारा से पहल की जा रही है कि उत्तराखंड के चारों धामों में शीतकालीन यात्रा को सुचारू किया जाए।

जगतगुरु शंकराचार्य यमुनोत्री के खरसाली से होते हुए गंगोत्री के मुखवा, केदारनाथ-बद्रीनाथ होते हुए शीतकालीन यात्रा की अलख जगा रहे हैं. पत्रकार वार्ता में शंकराचार्य द्वारा शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन यात्रा को उत्तराखंड की शीतकालीन राजधानी गैरसैंण और ग्रीष्मकालीन राजधानी देहरादून से तुलना की है.

जगतगुरु ने बर्फ को भी शीतकालीन यात्रा का आकर्षण बताया है. जिससे यात्रियों में यात्रा के दौरान उत्साह भी बना रहेगा. साथ ही आर्थिक रूप से भी मजबूत होगा। जगतगुरु ने आज सुबह उत्तरकाशी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करके केदारनाथ पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें