Uttarakhand Chamoli NewsBig News

शीतकाल में बदरीनाथ धाम की सुरक्षा के लिए ITBP की प्लाटून को किया तैनात, संभाला जिम्मा

उत्तराखंड में चारों धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस बीच बदरीनाथ धाम की सुरक्षा की दृष्टि से आईटीबीपी के जवानों की तैनाती कर दी गई है।

ITBP की प्लाटून को किया तैनात

बता दें अभी तक पुलिस और पीएससी के जवान धाम में तैनात रहते थे। अब उन्हें हटाकर आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की प्लाटून को यहां तैनात कर दिया गया है। अब आईटीबीपी के 30 जवान दिन- रात मंदिर की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

पुलिस और पीएसी के जवानों को हटाया

जानकारी के अनुसार बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि मंदिर में अभी तक पुलिस व पीएसी तैनात थी। अब पीएसी को हटाकर आईटीबीपी की 23 बटालियन की प्लाटून को धाम की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें