Big NewsDehradun News

ITBP को मिले 27 नए ऑफिसर्स, मसूरी में पासिंग आउट परेड में खुशी से झूमे युवा

सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को 27 नए युवा अधिकारी मिले हैं। सोमवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें 27 नए युवा अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए।

ITBP को मिले 27 नए युवा अधिकारी

सोमवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें आज भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को आज 27 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। एक साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद परेड में अंतिम पग भरकर ये युवा अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं।

पासिंग आउट परेड में खुशी से झूमे युवा ऑफिसर्स

आपको बता दें कि कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 14 सहायक सेनानी, जीडी और छह महीने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 12 सहायक सेनानी/ चिकित्सा, एक सहायक सेनानी/ वैट, तीन महिला सहायक सेनानी/ चिकित्सा, बल की मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल होने पर युवा खुशी से झूम उठे।

इन राज्यों के अधिकारी हुए ITBP में शामिल

आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल होने वाले 27 नए ऑफिसर्स में सबसे ज्यादा चार राजस्थान से, महाराष्ट्र से तीन, झारखंड, केरल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश से दो-दो प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलगांना, कर्नाटक, लेह लद्दाख, एवं असम से एक-एक प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें