भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलर ईशांत शर्मा जल्द ही पिता बनेंगे। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह ने फोटो शेयर कर ये जानकारी दी है। दोनों के फैंस इस खुशखबरी से काफी खुश है।
जल्द ही पिता बनेगें ईशांत शर्मा
इंडियन टीम के बॉलर इशांत शर्मा जल्द पिता बनने वाले है। इस बात की जानकारी खुद उनकी पत्नी और बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर दी। इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी फोटो साझा की है।
इस फोटो में ईशांत और उनकी वाइफ प्रतिमा सिंह दिखाई दे रहे है। दोनों हाथ में ‘मॉम टू बी’ और ‘डैड टू बी’ के टैग पकड़ें हुए है। ईशांत और प्रतिमा पहली बार माता-पिता बनने वाले है। बता दें की प्रतिमा एक बास्केटबॉल प्लेयर है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें
बता दें की इस ख़ुशी के पल पर इशांत के घर फंक्शन रखा गया था। जिसमें करीब रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। फंक्शन की कुछ तस्वीरें प्रतिमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
प्रतिमा की बहन आकांशा सिंह ने भी दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालते हुए कैप्शन लिखा ” मेरी डार्लिंग प्रतिमा सिंह और ईशांत शर्मा को ढेर सारी बधाई। मुझे पूरा यकीन है की दोनों ही एक अचे माता पिता बनोगे।’