UttarakhandBig News

मंत्री जी को बचा रही है पुलिस? तहरीर में नाम होने के बाद भी नहीं लिखा मुकदमा, आखिर किसका है दबाव

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद राजनैतिक गलियारों में मामला गरमा गया है। जिसके बाद सीएम धामी ने मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

युवक पर मंत्री के गनर ने दर्ज कराया मुकदमा

मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के गनर गौरव राणा ने ऋषिकेश कोतवाली में सुरेंद्र नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गौरव राणा ने तहरीर में कहा की सुरेंद्र सिंह नेगी व धर्मवीर द्वारा मंत्री की सरकारी गाड़ी के बगल में अपनी गाड़ी लगाते हुए मंत्री और उनके साथ मारपीट का प्रयास किया गया। जिसके साथ गौरव राणा ने सुरेंद्र नेगी पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।

सुरेंद्र सिंह ने कराया मुकदमा दर्ज

मामले में दूसरे पक्ष के सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी ऋषिकेश कोतवाली में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पीआरओ कौशल बिजल्वाण, और गनर गौरव राणा के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद ऋषिकेश पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में हैरान कर देने वाली बात ये सामने आई है कि तहरीर में मंत्री, गनर और कौशल बिजल्वाण (पीआरओ ) का जिक्र किया गया है।

सवालों के घेरे में पुलिस प्रशासन

बावजूद इसके मुकदमा केवल पीआरओ के खिलाफ नामजद किया गया है। जिसके बाद पुलिस साफतौर से संदेह के घेरे में आ गई है कि क्यों मंत्री जी और गनर के खिलाफ मुकदमा नामजद नहीं किया गया है। आखिर पुलिस किसके दबाव में है किसका डर पुलिस को सता रहा है? तहरीर में नाम होने के बाद भी क्यों कैबिनेट मंत्री और गौरव राणा (गनर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें