UttarakhandBig NewsDehradun News

ऋषिकेश में मारपीट मामले में सीएम धामी ने किया कैबिनेट मंत्री को तलब, डीजीपी को दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री को तलब किया है। बुधवार को सीएम धामी कैबिनेट मंत्री से पूरे मामले में स्पष्टीकरण लेंगे।

सीएम धामी ने किया मंत्री को किया तलब

बता दें, मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कैबिनेट मंत्री एक युवक संग मारपीट कर रहे थे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री ने इस मामले में अपनी सफाई भी दी थी। प्रेमचंद अग्रवाल का कहना था कि वो उनके ही इलाके का स्थानीय युवक है। जो उनसे गाली गलौज कर उनसे मारपीट का प्रयास कर रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने बुधवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को आज दिल्ली से लौटने के बाद तलब किया है।

डीजीपी को दिए जांच के आदेश

सीएम धामी ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए। सीएम ने साफ किया है कि इस मामले में भेद-भाव एवं पक्षपातपूर्ण कार्रवाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें