Sportshighlight

IPL 2025 Unsold Players List: डेविड वॉर्नर से लेकर देवदत्त पडिक्कल तक, मेगा ऑक्शन में इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार

आईपीएल 2025 (IPL 2025 Mega Auction) की मेगा नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में चल रही है। जहां कई प्लेयर्स काफी महंगे निलाम हुए। इस मेगा ऑक्शन में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल की हिस्ट्री में सबसे महंगे साबित हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा है। तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी निकले जो ऑक्शन में अनसोल्ड(IPL 2025 Unsold Players List ) रहे। चलिए जानते है उन प्लेयर्स के बारे में।

मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे ये प्लेयर्स (IPL 2025 Unsold Players List)

  • डेविड वॉर्नर(David Warner)- बेस प्राइस- 2 करोड़
  • देवदत्त पडिक्कल(Devdutt Padikkal)- बेस प्राइस- 2 करोड़
  • जॉनी बेयरस्टो(Jonny Bairstow)- बेस प्राइस- 2 करोड़
  • वकार सलामखिल- बेस प्राइस- 75 लाख
  • यश धुल- बेस प्राइस- 30 लाख
  • अनमोलप्रीत सिंह- बेस प्राइस- 30 लाख
  • उपेंद्र यादव बेस प्राइस- 30 लाख
  • उत्कर्ष सिंह- बेस प्राइस- 30 लाख
  • लुवनिथ सिसोदिया- बेस प्राइस- 30 लाख

तेज गेंदबाजों पर पैसों की हुई बारिश

IPL 2025 Mega Auction में तेज गेंदबाज काफी ज्यादा दाम में बिके। फिर चाहे वो विदेशी तेज गेंदबाज हो या भी भारतीय फास्ट बॉलर। सभी टीमों ने फास्ट बॉलर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिल खोलकर पैसा खर्च किया। इसमें इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। तो वहीं जोश हेजलवुड को भी 12.50 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है।

भारतीय तेज गेंदबाज की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने आवेश खान को 9.75 करोड़ में खरीदा। तो वहीं गुजरात टाइटंस ने प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.50 करोड़ और 4.80 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा नटराजन को 10.75 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा और ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button