Haridwar NewsHighlight

हादसे को न्योता : पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर ले रहे युवक सेल्फी, वीडियो वायरल

रुड़की में कुछ युवक पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेकर हादसे को न्योता देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान युवकों का सेल्फी लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर ले रहे युवक सेल्फी

वायरल वीडियो सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सत्ती मोहल्ले का बताया जा रहा है। जिसमें युवक मोहल्ले में बनी एक पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर सेल्फी ले रहे हैं। युवकों को नीचे गिरने का जरा भी डर नहीं सता रहा है। जिस तरह से युवक बेपरवाह तरीके से टंकी के ऊपर खड़े हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है की सत्ती मोहल्ले के इंद्रा पार्क में स्थित इस पानी की टंकी के ऊपर जाने वाली सीढ़ियों पर कोई गेट नहीं लगा हुआ है और ना ही वहां पर किसी चौकीदार को तैनात किया है। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है। इसे पहले भी कई युवक इसी तरह पानी की टंकी में चढ़कर सेल्फी लेते रहते हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें