International Emmys 2023: इंटरनेशनल एमी 2023 में बेस्ट कॉमेडी की केटेगरी में कॉमेडियन वीर दास ने ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया। नेटफ्लिक्स पर ‘वीर दास: लैंडिंग’ स्ट्रीम हो रही है।
वीर दास ने ये पुरस्कार ‘डेरी गर्ल्स – सीजन 3’ के साथ शेयर किया है। दोनो के बीच बराबरी की टक्कर थी। जिसके बाद अतं में कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास को ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार मिल गया।
वीर दास ने जिता अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार
कॉमेडियन वीर दास ने ये पुरस्कार जीतकर अपने करियर में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल कर लिया। इंटरनेशनल एमी 2023 में पुरस्कार जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। पुरस्कार मिलने से एक दिन पहले उन्होंने सोशल मिडिया में एक विडियो पोस्ट किया था।
वीडियो शेयर कर कहा ये
वीरदास ने वीडियो शेयर कर कहा कि एम्मीज के लिए उन्हें उसी दिन नामांकित किया गया था जिस दिन उन्हें आतंकवादी बोला गया था। वल्ड एक फुल सरकल है। आगे उन्होंने धन्यवाद कर कहा कि अगर कोई भी अंधेरे में है तो सूरज की रोशनी का इन्तजार करें।
ये समझ लें की प्यार आपको ढूंढ लेगा। उन्होंने बताया कि ये उनकी व्यक्तिगत जीत ही नहीं बल्की देश के लिए भी गर्व का क्षण है। इंटरनेशनल एमी 2023 में वीर के अलावा शेफाली शाह और जिम सर्भ ने भी पुरस्कार जीता।