Dehradun NewsUttarakhand

बिना हेलमेट स्कूटी सवार को रोकना इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, टक्कर मारकर किया जख्मी, हुई गिरफ्तारी

देहरादून में युवाओं से वर्दी का खौफ खत्म होता जा रहा है। ताजा मामला डालनवाला कोतवाली का है। शनिवार देर रात पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर को स्कूटी सवार एक युवक और युवती ने टक्कर मार कर घसीटते हुए ले गए। हादसे में इंस्पेक्टर के हाथ और घुटने में चोट आई है। जबकि युवक और युवती स्कूटी से गिरकर घायल हो गए।

शनिवार देर रात की बताई जा रही घटना

डालनवाला कोतवाली पुलिस ने दोनाें को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली में दी तहरीर में इंस्पेक्टर नन्द किशोर ने बताया कि शनिवार रात एक बजे वह पुलिस टीम के साथ द्वारिका स्टोर ईसी रोड पर चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी में सवार युवक और युवती को रोकने की कोशिश की। स्कूटर सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

पुलिस इंस्पेक्टर को जख्मी कर नाले में गिरकर हुए चोटिल

पुलिस को पास आता देख हुए देख स्कूटी सवार युवक ने स्पीड धीमी की। जिसके बाद अचानक स्कूटी दौड़ा दी। इंस्पेक्टर ने स्कूटी चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो स्कूटी चालक उन्हें घसीटता हुआ ले गया। स्कूटी सवार युवक- युवती खुद सड़क किनारे नाले में गिरकर चोटिल हो गए। जबकि इंस्पेक्टर के भी हल्की चोटें आई है।

मौके से स्कूटी सवार युवक और युवती को पकड़ लिया गया है। उनकी पहचान वंशदीप थापा(22), अनारवाला और आशिमा(24), अनारवाला के रूप में हुई है।

पुलिस ने युवक-युवती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक युवती को रविववार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें