Big NewsDehradun

दून यूनिवर्सिटी की मेस के खाने में कीड़े भी और कूड़ा भी, भ्रष्टाचार चरम पर

दून यूनिवर्सिटी प्रदेश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। यहां से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दून यूनिवर्सिटी की मेस के खाने में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया है। कीड़े ही नहीं खाने में कूड़ा भी मिला है।

दून यूनिवर्सिटी की मेस के खाने में कीड़े भी और कूड़ा भी

उत्तराखंड की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी दून यूनिवर्सिटी की मेस में खाने से कीड़ा मिला है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि छात्रों के खाने की प्लेट में कीड़े नजर आ रहे हैं। सब्जी में कीड़ा, दाल में कीड़ा, कीड़ा ही नहीं खाने में कूड़ा तक मिला है।

#dehradun news
दून यूनिवर्सिटी की मेस के खाने में कीड़े

यूनिवर्सिटी में चरम पर भ्रष्टाचार

स्टूडेंट्स का कहना है कि उनके द्वारा शिकायत के बावजूद भी कोई एक्शन नहीं हुआ है। बच्चों का कहना है कि आए दिन ऐसा हो रहा है। यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश की इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी का ये हाल हैं तो अन्य के बारे में क्या कहा जा सकता है। इन तस्वीरों के सामने आने से कई सवाल उठ रहे हैं।

#dehradun news
खाने में कूड़ा

सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि राजधानी में स्थित होने के बाद भी यूनिवर्सिटी के ये हाल हैं और बच्चों की शिकायत के बाद भी इसमें एक्शन नहीं लिया गया तो ये सोचनीय स्थिति है। जो कि कई दावों की पोल भी खोल रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button