Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: PM मोदी पर मेहरबान रहे इंद्रदेव, कल से फिर करवट बदलेगा मौसम

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा था। दौरे के दौरान मौसम पूरी तरह इंद्रदेव पर मेहरबान रहा। लेकिन, कल से मौसम फिर करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर खराब रहेगा। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में माध्यम बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में शनिवार को बारिश की संभावना से इनकार किया है। दून में आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। पांच-छह को मौसम में तब्दीली आएगी और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी हो सकती है। छह को भी 2500 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी एवं बाकी इलाकों में बारिश हो सकती है।

पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार, यूएसनगर के कुछ हिस्सों में कोहरा, उथला कोहरा रहने की संभावना है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ जमा होने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। बिजली एवं दूरसंचार सेवाओं को भी नुकसान पहुंच सकता है। कम तापमान सुबह शाम ठंड में इजाफा कर सकता है। शिशु, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों एवं पुरानी बीमारी वाले लोगों को विशेष देखभाल की जरूरत होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें